26 January : हरियाणा के किस ज़िले में कौन करेगा ध्वजारोहण ?

Spread the love

26 January का अवसर पूरे देश में गर्व व उत्साह के साथ मनाया जाता है। हरियाणा सरकार ने इस वर्ष के आयोजनों के लिए विभिन्न मंत्रियों व सांसदों को उनके जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राज्य स्तरीय 26 January समारोह में फरीदाबाद तथा CM नायब सिंह सैनी रेवाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ‘एट होम कार्यक्रम फरीदाबाद में होगा। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है।

26 January को कौन मंत्री फहराएंगे ध्वज ?

PWD मंत्री रणबीर गंगवा यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार सिरसा में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भिवानी में तथा स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव नूंह में ध्वज फहराएंगी। इसी प्रकार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर झज्जर में, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम हिसार में तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा सोनीपत में तिरंगा फहराएंगे।

ALSO READ:  25-26 को हरियाणा में ये सेवाएं बंद रहेगी :तत्काल निपटाने के लिए क्या करें

सांसदों को भी सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा अंबाला शहर में, रामचंद्र जांगड़ा फतेहाबाद में तथा किरण चौधरी कैथल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसके अलावा सुभाष बराला कालांवाली में, कार्तिकेय शर्मा बिलासपुर (यमुनानगर) में, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र में तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह महेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।

विधायकों को भी मिली ज़िम्मेदारी

विधायक घनश्याम सर्राफ लोहारू, कपूर सिंह सिवानी, धनेश अदलखा बड़खल, मूलचंद शर्मा बल्लबगढ़, बिमला चैधरी पटौदी, लक्ष्मण संह यादव बादशाहपुर, बादशाहपुर, मुकेश शर्मा मानेसर, तेजपाल तंवर सोहना, रणधीर पनिहार नारनौंद, विनोद भ्याणा हांसी, सावित्री जिंदल बरवाला, राजेश जून बहादुरगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।

देशभक्ति में हरियाणा की हिस्सेदारी

हरियाणा में 26 January की तैयारियों का महत्व देश की आजादी तथा संविधान की रक्षा में इस राज्य के योगदान से और बढ़ जाता है। देश की आबादी का 3% हिस्सा रखने वाला यह राज्य भारतीय सेना में लगभग 10% का योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *