Ambala ACB Team को मिली बड़ी सफ़लता ,SHO रिश्वत लेते गिरफतार।

Spread the love

पंचकूला, AMBALA ACB की टीम ने एक बार फिर भरस्टाचार पर नकेल कसी। इस बार एसीबी की टीम ने थाना बराडा के एसएचओ गुलशन कुमार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता नरेन्द्र कुमार निवासी अम्बाला से आरोपी SHO ने 30,000/ रिश्वत राशि की मांग की थी। आरोपी SHO उससे थाना बराडा की सीमा से उसके 8 डम्पर को निकालने की ऐवज में मंथली के तौर पर रिश्वत की मांग कर रहा था।

 AMBALA ACB टीम हरक़त में आई:

ए.सी.बी. की टीम ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आरोपी निरीक्षक गुलशन कुमार, एस.एच.ओ., थाना बराडा, को 30,000/-रू रिश्वत राशि लेते हुए थाना परिसर से रंगे हाथो गिरफतार किया गया। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। उपरोक्त आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला में धारा 7 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।ACB की भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ALSO READ : Power minister विज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार,हिंदू समाज का किया अपमान

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख की अपील :

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुये कहा है, कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की ऐवज में रिश्वत की मंाग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री न. 1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की मुहिम

हरियाणा में एसीबी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में एसीबी ने भ्रष्टाचार के मामलों में 150 से अधिक अधिकारियों को गिरफ्तार किया। यह संख्या दर्शाती है कि एसीबी भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए कितनी प्रतिबद्ध है।

ACB AMBALA की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में एक और मील का पत्थर है। ऐसे कदम समाज में पारदर्शिता और न्याय की भावना को बढ़ावा देते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *