आर्य पीजी कालेज ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं।

Spread the love

आर्य पीजी कालेज ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष हम 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र का अर्थ है देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और केवल जनता को ही देश को सही दिशा में ले जाने के लिए अपने प्रतिनिधियों को राजनीतिक नेता के रूप में चुनने का अधिकार है। भारतीय संविधान की शक्तियों के कारण ही हम देश में अपने पसंद का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को चुन सकते हैं।

डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में “पूर्ण स्वराज” के लिए 200 वर्षों से भी अधिक समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां किसी की गुलाम बनकर न रहे और स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का निर्वहन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *