CM नायब सैनी ने खोला राहतों का पिटारा , कैबिनेट में क्या हुए फैसले ?
चंडीगढ़। cm नायब सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में लोकहित में कई फैसले लिए गए। बैठक के बाद Cm कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। बैठक से पहले पूरे कैबिनेट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर CM ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।
कैबिनेट ने पूर्व कर्मचारियों को दी राहत:
CM ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन के साथ-साथ निगमों से मिलने वाली पेंशन की एक साल की 1.46 करोड़ रुपये की राशि पूरी तरह माफ कर दी गई है। इसके साथ ही इन पूर्व कर्मचारियों को अब हरियाणा राज्य खनन एवं औद्योगिक व्यापार निगम के कर्मचारियों की तरह 6,000 रुपये से 20,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
ALSO READ: CM सैनी बड़ा का बयान:प्रदेश सरकार सुधारात्मक कार्यों पर दे रही ध्यान
CM नायब सैनी ने दिव्यांगों को राहत देने की घोषणा की
कैबिनेट ने हरियाणा दिव्यांग पेंशन नियम, 2016 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के तहत अब दिव्यांगजनों की 10 नई श्रेणियों को मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। इस योजना से राज्य के 32,000 दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे, जिससे उनकी आजीविका और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा को प्रदूषण मुक्त बनाने का लक्ष्य:
विश्व बैंक का समर्थन हरियाणा सरकार ने 2030 तक राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना को मंजूरी दी है। विश्व बैंक के सहयोग से इस परियोजना पर 3,647 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। CM ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश को हरित विकास की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
झांकी में दिखेगा ‘सम्पन्न हरियाणा’ का गौरव
CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। झांकी का विषय ‘सम्पन्न हरियाणा: विरासत और विकास’ रखा गया है। इसमें भगवान कृष्ण के गीता के ज्ञान से लेकर आधुनिक हरियाणा की विकास यात्रा और प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां शामिल होंगी।
जीएसटी पूर्व कर समाधान योजना: 2 लाख करदाताओं को लाभ
हरियाणा सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम-2025 को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की बकाया कर राशि वाले करदाताओं को 1 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी, तथा शेष कर राशि पर 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, 10 करोड़ रुपये तक की बकाया राशि वाले करदाताओं को भी 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।