CM Haryana का केजरीवाल पर तंज, वजीराबाद के प्लांट को नहीं कियाअपग्रेड

Spread the love

नई दिल्ली,  CM Haryana  नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वजीराबाद जलशोधन संयंत्र को अपग्रेड करने में दिल्ली सरकार विफल रही है. Haryana Cm ने कहा कि दिल्ली सरकार ने वजीराबाद के प्लांट को आधुनिक बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिससे दिल्ली के नागरिक आज भी अमोनिया युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।

 

हरियाणा की सतत जल आपूर्ति

Cm सैनी ने बताया कि हरियाणा दिल्ली को 1049 क्यूसेक पानी यमुना और रावी-व्यास से मुनक नहर के जरिए सप्लाई कर रहा है। यह पानी कैरियर लाइन चैनल (सीएलसी) और दिल्ली शाखा के माध्यम से लगातार सप्लाई हो रहा है। वर्ष 2014 में सीएलसी के चालू होने के बाद से हरियाणा किसी भी अन्य स्रोत से गंदा पानी दिल्ली को नहीं भेज रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार जल की शुद्धता और सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ALSO READ : Health minister की बड़ी घोषणा: हीमोफीलिया थैलीसीमिया पीड़ितों को राहत

CM Haryana का जल संरक्षण आग्रह

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनता से जल संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग भविष्य की पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यमुना की पवित्रता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है और हरियाणा इसे निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीपीसीबी की रिपोर्ट और दिल्ली सरकार की उदासीनता

2021 में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने यमुनानगर से वजीराबाद तक जल गुणवत्ता की जांच की। रिपोर्ट में वजीराबाद तालाब में अमोनिया नाइट्रोजन और गंदे पानी के निर्वहन को प्रदूषण का मुख्य कारण बताया गया। बोर्ड ने दिल्ली सरकार को समाधान सुझाए, लेकिन दिल्ली सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। न तो वजीराबाद तालाब की सफाई हुई और न ही गंदे पानी के अवैध निर्वहन को रोका गया।मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे जल संरक्षण को प्राथमिकता दें और जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। जल की बचत न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *