CM: Nayab saini : केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली के लोगों से मांगे माफी
CM: Nayab saini ने कहा कि केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों में भय पैदा करने का जो बयान दिया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान देकर द्वेष और भ्रम फैलाना अनुचित है। केजरीवाल को इस भ्रामक बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
यमुना नदी पर दौरा और वैज्ञानिक साक्ष्य
CM: Nayab saini ने दिल्ली बॉर्डर पर दहिसरा गांव में यमुना नदी के चार नंबर प्वाइंट का दौरा किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर यमुना के जल का आचमन भी किया। CM ने कहा कि केजरीवाल का यह आरोप निराधार है कि हरियाणा यमुना में जहर मिला रही है। वॉटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लिए गए जल सैंपलों में कहीं भी जहरीले पदार्थ नहीं मिले
ALSO READ : Vipul Goyal: केजरीवाल के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम का केस दर्ज
केजरीवाल के झूठे आरोपों की हकीकत: CM: Nayab saini
नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं।
- 28 जनवरी 2025 को अमोनिया नाइट्रोजन मात्रा बीडीएल (डीएल=0.5) थी।
- 16 जनवरी 2025 को यह मात्रा बीडीएल (डीएल=0.5) दर्ज की गई।
- 17 दिसंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) रही।
- 26 नवंबर 2024 को जल गुणवत्ता बीडीएल (डीएल=0.5) थी।
CM सैनी ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली को साफ पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन दिल्ली में पहुंचने के बाद इसकी गुणवत्ता खराब होती है। पलवल और फरीदाबाद में जब हरियाणा को यह पानी वापस मिलता है, तब इसकी स्थिति बेहद खराब होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली में पानी की सफाई और सीवरेज सुधार के लिए 8,500 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन केजरीवाल सरकार ने इस राशि का कोई हिसाब नहीं दिया।
दिल्ली सरकार की विफलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की दिशा में कोई काम नहीं किया। यमुना सफाई का वादा कर सत्ता में आए केजरीवाल ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। दिल्ली में सीवरेज सिस्टम ठप है और गलियों में पानी भरा रहता है। दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार की विफलताओं से परेशान है और चुनाव का इंतजार कर रही है।
अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा पर झूठे आरोप लगाते रहे हैं। कभी पराली को लेकर, तो कभी पानी के नाम पर हरियाणा को बदनाम करने की राजनीति की जाती है। जबकि सभी वैज्ञानिक आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा की ओर से स्वच्छ पानी दिल्ली को दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को ऐसे झूठे और दुर्भाग्यपूर्ण बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।