AAP नेता केजरीवाल पर CM सैनी का तंज ,जन्मभूमि को किया कलंकित

Spread the love

पानीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने  AAP नेता Kejriwal पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल की नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके हैं और आगामी चुनावों में उन्हें सबक सिखाने वाले हैं। उन्होंने केजरीवाल पर स्वार्थ की राजनीति करने और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया।

AAP नेता Kejriwal ने जन्मभूमि को किया कलंकित

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि AAP नेता Kejriwal ने जिस माटी में जन्म लिया, उसी को बदनाम करने का काम किया है। हरियाणा लगातार दिल्ली को स्वच्छ और शुद्ध जल उपलब्ध करवा रहा है, लेकिन केजरीवाल सरकार इस पर झूठे आरोप लगाकर केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने स्वार्थ के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं और अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं।

ALSO READ :  Swati Maliwal ने केजरीवाल के घर फेका कूड़ा ,पुलिस ने हिरासत में लिया

केजरीवाल ने दिल्ली में खोले गली-गली शराब के ठेके

नायब सैनी ने केजरीवाल सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में गली-गली में शराब के ठेके खोल दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार पर विशेष ध्यान दिया, ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा कमीशन मिल सके। उनकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जनता अब इस सच्चाई को समझ चुकी है।

दिल्ली के लोग सिखाएंगे सबक

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल खुद को सबसे ज्यादा समझदार समझते हैं और बाकी सबको बेवकूफ मानते हैं। लेकिन दिल्ली की जनता अब उनके झूठे वादों को समझ चुकी है और उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता केजरीवाल सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट डालकर अपना आक्रोश व्यक्त करेगी।

महाकुंभ में हुई मौतों पर संवेदना

महाकुंभ में हुई मौतों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि सरकार ने वहां पर व्यापक व्यवस्थाएं की थीं और इसके लिए उन्होंने प्रशासन का धन्यवाद भी किया।

 

मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस बयान से स्पष्ट है कि हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है। अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार और झूठे आरोपों के मुद्दे पर आने वाले चुनावों में जनता का क्या रुख रहेगा, यह देखने वाली बात होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *