Congress MP Selja : भाजपा सरकार घोषणाओं तक ही सीमित

Spread the love

चंडीगढ़ :  Congress MP Selja ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर सकती है पर किसान और मजदूरों के कर्जे माफ करने से दूर भाग रही है, देश का अन्नदाता किसान मांगों को लेकर धरनारत है, सरकार उनकी अनदेखी की अन्नदाता का अपमान कर रही है। कांग्रेस देश के अन्नदाता किसान के साथ आज भी खड़ी है और कल भी खड़ी रहेगी।

कानून व्यवस्था पर चिंता :

पंजाब सीएम को जान से मारने की धमकी पर उन्होंनें कहा कि यह गंभीर और चिंता का विषय है, पंजाब के हालात संवेदनशील बने हुए है। हरियाणा और पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुकी है, अपराधियों ने कानून की धज्जियां उड़ाकर रखी हुई है। हरियाणा के हर जिला में अपराध बढ़ा है, रोज हत्याएं हो रही है, सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है।

ALSO RAED :  100 Days: सीएम सैनी गिनवाएगे सरकार की उपलब्धिया

  Congress MP Selja का तंज  :

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि इस सरकार ने सौ दिन में कोई ढंग का काम नहीं किया, भाजपा सरकारें केवल और केवल घोषणाएं ही करना चाहती है, उन्हें आज तक अमली जामा नहीं पहना पाई। ये भाजपा सरकार अपने पिछले दस सालों के काम तक नहीं गिना पा रही है। सरकार के काम केवल कागजों ही हो रहे है धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता।

सरकार को सवालों से घेरा :

कुमारी सैलजा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे अहम होते है पर सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है, अस्पतालों में न डॉक्टर है और न ही दवाएं है, स्कूलों में बच्चे है पर शिक्षक नहीं है और जहां शिक्षक है वहां पर बच्चे नहीं है, सरकारी स्कूलों पर ध्यान देने के बजाए सरकार प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं को बढ़ावा दे रही है।

भ्रष्टाचार पर सवाल :

पटवारियों की लिस्ट जारी होने पर सैलजा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, ऐसा कोई सरकारी विभाग नहीं है जहां पर भ्रष्टाचार न हो, सरकार का अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई अंकुश नहीं है। व्यापारियोंं को ढाई लाख करोड़ की राहत दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के कर्जे माफ कर रही है पर किसानों और मजदूरों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसान आज भी अपनी मांगों को लेकर धरनारत है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में करीब दो लाख पद रिक्त पड़े हुए है अगर सरकार की नीयत साफ होती तो युवाओं को रोजगार देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *