Congress MP सैलजा का आरोप : लगातार कर्ज में डूब रही है हरियाणा सरकार

Spread the love

चंडीगढ़,   Congress MP सैलजा  ने हरियाणा की भा.ज.पा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हरियाणा की सरकार विकास कार्यों के लिए आए धन को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रही है और जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए कर्ज पर कर्ज ले रही है।

 Congress MP सैलजा के गंभीर आरोप

Congress MP सैलजा ने कहा ने भा.ज.पा सरकार ने भ्रष्ट अफसरशाही पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल रही है। विकास कार्यों के लिए आए धन की लूट हो रही है और प्रदेश कर्ज के दलदल में और फंसता जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ने के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था खतरे में है। सरकार अपने वायदों को पूरा करने के लिए कर्ज ले रही है, जबकि पहले ही कर्ज का बोझ बहुत अधिक है।

ALSO RAED :  Karnal ACB: कानूनगो जसबीर सिंह को 5 साल की सजा, अदालत का फैसला

कर्ज के आंकड़े और स्थिति

MP सैलजा ने स्पष्ट किया कि हरियाणा की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, और कर्ज के मामले में पंजाब पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि 2023-24 में हरियाणा ने 28,364 करोड़ रुपये और 2022-23 में 28,638 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। हालात यह हैं कि 2024 में हरियाणा तीन महीने में 23,500 करोड़ रुपये का कर्ज लेगा, जबकि नवंबर 2023 में 18,700 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था।

जनता पर आर्थिक बोझ और फ्री योजनाएं

सैलजा ने आरोप लगाया कि भा.ज.पा सरकार जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए अब नई गारंटियों और मुफ्त योजनाओं को लागू करने का दावा कर रही है, लेकिन इसके लिए सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। इससे राज्य के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि “फ्री की योजनाओं और घोषणाओं से राज्य का विकास रुक जाता है, और कर्ज का बोझ बढ़ता है।”

सिरसा सांसद की चेतावनी

सांसद सैलजा ने यह भी कहा कि “जब जनता पहले से अधिक जागरूक हो चुकी है, वह अब झूठी घोषणाओं के झांसे में नहीं आएगी। जनता जानती है कि भा.ज.पा सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाज पार्टी है और उसकी झूठी घोषणाएं केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए होती हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार को अब जनकल्याण और विकास कार्यों के ठोस उपाय करने होंगे, क्योंकि जनता की जेब से पैसा निकालना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *