Haryana Police: उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान,DGP ने दी बधाई
चंडीगढ, Haryana Police में सराहनीय कार्य करने के चलते गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 1 पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है तथा 8 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
Haryana Police के ये अधिकारी कर्मचारी होंगे सम्मानित
Haryana Police के प्रवक्ता के अनुसार, गुप्तचर विभाग के एडीजीपी सौरभ सिंह को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
ALSO READ : Kumari Selja का बड़ा बयान : बेरोजग़ारी मंहगाई पर भाजपा मौन
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी हैं:
उप-पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत सिंह (गुप्तचर विभाग, गुरुग्राम)
निरीक्षक विश्वजीत (गुप्तचर विभाग, चरखी दादरी)
निरीक्षक विपिन कुमार (पुलिस अकादमी, मधुबन, करनाल)
उप-निरीक्षक मोहन सिंह (टेलीकॉम विभाग, पंचकूला)
उप-निरीक्षक रणबीर (स्पेशल टास्क फोर्स, करनाल)
उप-निरीक्षक ओमप्रकाश (सीन ऑफ क्राइम, हिसार)
उप-निरीक्षक नरेंद्र कुमार (मुख्यालय, गुप्तचर विभाग)
सहायक उप-निरीक्षक जगतार सिंह (मुख्यमंत्री सुरक्षा डेस्क, गुप्तचर विभाग)
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दी बधाई
पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढे़गा। उन्होंने चयनित अधिकारियों तथा जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
हरियाणा पुलिस के प्रयासों को मिली पहचान
हरियाणा पुलिस को ये पहचान कड़ी मेहनत और लगन से मिली है। आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा पुलिस ने राज्य में अपराधों की जांच में काफी उच्च स्तर की सफलता दर हासिल की । इस सम्मान से यह स्पष्ट है कि हरियाणा पुलिस अपने कार्य में उत्कृष्टता की ओर लगातार बढ़ रही है।