Kumari Selja का बयान : भाजपा के संकल्प पत्र से सतर्क रहे दिल्लीवासी

Spread the love

Kumari Selja ने भाजपा के संकल्प पत्र को छलावा बताते हुए दिल्लीवासियों को चेताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह दस्तावेज सिर्फ चुनावी लाभ लेने के लिए तैयार किया गया है और चुनाव के बाद यह पार्टी अपने वादों को भूल जाती है। ऐसे में दिल्लीवासियों को भाजपा की नीयत और नीति को समझना होगा।

पानी-बिजली सुविधा पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में मुफ्त पानी और बिजली देने का वादा किया है, लेकिन हरियाणा में जनता से अधिक पैसे वसूलने की नीति अपनाई जा रही है। यह स्थिति दर्शाती है कि भाजपा की नीतियां केवल चुनावी लाभ के लिए बनाई जाती हैं, जनकल्याण के लिए नहीं

हरियाणा में वादे अनदेखे

Kumari Selja ने हरियाणा में किए भाजपा के वादों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चार महीने बाद भी भाजपा के वादे  अधूरे है।उन्होंने कहा कि भाजपा निति एक नहीं है। भाजपा अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग निति अपनाती है. इससे पता चलता है कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ सत्ता हासिल करना है।

दिल्ली के लिए चेतावनी

दिल्लीवासियों को भाजपा के वादों और घोषणापत्र से सावधान रहना चाहिए। Kumari Selja’ ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा के झूठे वादों के जाल में न फंसें। उन्होंने कहा कि जनता को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना होगा और ऐसी किसी भी पार्टी के झूठे वादों में फंसने से बचना चाहिए, जो सत्ता में आने के बाद अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाती है। महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर और किसानों के हितों की रक्षा जैसे वादे आज तक पूरे नहीं हुए।दिल्ली की जनता को समझना होगा कि अच्छे दिन लाने का वादा करना आसान है, लेकिन उसे पूरा करना मुश्किल। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भाजपा किए  वादों को निभा पाएगी?

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *