BJP Flag तले लाखों कार्यकर्ता सेवा में समर्पित: बड़ौली

Spread the love

पंचकूला, : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि BJP FLAG हमारी आन-बान-शान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इसके नीचे लाखों कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय पंचकूला में 60 फुट ऊँचा पार्टी का FLAG फहराया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

BJP FLAG एक विचारधारा

BJP FLAG केवल एक राजनीतिक ध्वज नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा, गौरव और संघर्ष का प्रतीक है। यह उन लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है, जो देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बड़ौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया,

ALSO RAED :  Cabinet meeting बाद cmनायब सैनी का बड़ा बयान,जाने क्या कहा ?

भाजपा सिर्फ एक दल नहीं, बल्कि विचारधारा है

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण है। पार्टी ने अपनी विचारधारा और नीतियों पर चलते हुए एक लंबी यात्रा तय की है। आज इसका परिणाम है कि भाजपा का झंडा पूरे देश में लहरा रहा है और कमल खिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने विकास आधारित राजनीति की मजबूत नींव रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत तेजी से विकास कर रहा है और हर वर्ग को उसका लाभ मिल रहा है।

मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील

बड़ौली ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मोदी सरकार और नायब सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है।

हरियाणा में भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल: बड़ौली

प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार तीसरी बार बनी है, क्योंकि जनता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काम से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना भेदभाव प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास करा रहे हैं। भाजपा का यही सिद्धांत है कि वह सबको साथ लेकर आगे बढ़े।

दिल्ली में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनावों पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और कमल का फूल खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *