Mining minister का दावा :100 दिनों में राजनीतिक लोकप्रियता की नई ऊंचाई

Spread the love

चंडीगढ़ :Mining minister  कृष्ण पंवार ने बताया कि वर्तमान सरकार 27 जनवरी को हरियाणा में अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। उन्होंने कहा कि CM नायब सिंह सैनी ने इन 100 दिनों में हर वर्ग को सौगात देने का काम किया है। सरकार की योजनाओं और बिना भेदभाव के हर विधानसभा में विकास कार्य किए जा रहें हैं।

बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी

प्रदेश सरकार ने 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देने का काम किया। उन्होंने बताया कि CM सैनी ने पद की शपथ बाद में ली,पहले युवाओं को नौकरी दी। बारिश न होने के कारण फसल नुकसान के मुआवजे के तौर पर अब तक 948 करोड़ रुपये किसानों के लिए जारी किए जा चुके हैं।

Mining  minister का दावा : सूबे में हो रहा समग्र विकास

प्रदेश सरकार द्वारा शहर हो या गांव सभी का विकास करवाया जा रहा है। नायब सरकार ने करीब इन 100 दिनों में अभी तक 15 हजार पात्र लोगों को प्लॉट देकर उनका सपना पूरा किया। यही नहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सरकार कसर नहीं छोड़ रही। ड्रोन दीदी और बीमा-सखी योजना इसके उदाहरण हैं।

ALSO READ : Haryana Police: उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान,DGP ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने नायब सिंह को दी ‘3 वी’ की उपाधि

Mining minister  पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री नायब सिंह सैनी को 3 वी की उपाधि दी हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि नायब सिंह सैनी विनम्र, विवेकशील व विद्वान व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने इतने कम समय में मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल की है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदम

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे किडनी के मरीजों को फायदा पहुंचा। मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में महंगे डायलिसिस करवाने से छुटकारा मिला। इसके साथ प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *