MP Barala ने पूछा: क्या झूठे आरोपों से सुधर जाएगी दिल्ली की बदहाली ?

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके बयान और झूठे आरोप चर्चा का विषय बने हैं। MP सुभाष  Barala ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर निराधार आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बदलती।

केजरीवाल पर बरसे MP Barala 

MP Barala ने कहा  कि जनता अब समझ चुकी है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ बयानबाजी करते हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की वास्तविकता केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में साफ दिखती है, जहां अधिकांश स्कूलों में टीचिंग स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी दर्ज की गई है।

ALSO RAED : Prayagraj हाई अलर्ट: रेलवे स्टेशन बंद, हाईवे सील, जानें यात्रा पर असर

झूठी राजनीति का हथकंडा

अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगते हुए MP Barala ने कहा कि जब भी केजरीवाल घिरते हैं, तब वह किसी और पर आरोप लगाकर खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। दिल्ली सरकार की नाकामी हरियाणा और दिल्ली की जनता के सामने है। जनता पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देख चुकी है।

केजरीवाल सरकार की नाकामियों की लंबी फेहरिस्त

दिल्ली सरकार बार-बार अपनी उपलब्धियों का दावा करती है, लेकिन सच्चाई इसके ठीक उलट है। चाहे यमुना की सफाई का वादा हो, सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने की बात हो या मोहल्ला क्लीनिक मॉडल, सब कुछ केवल विज्ञापन में ही चमकता दिखता है।

हरियाणा पर झूठे आरोप क्यों?

दिल्ली की नाकामी छिपाने के लिए केजरीवाल हरियाणा को निशाना बनाते हैं। MP सुभाष बराला  ने साफ कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा दिल्ली को पानी और बिजली की आपूर्ति में सहयोग करती रही है।

जनता अब गुमराह नहीं होगी

सुभाष बराला ने कहा कि जनता अब समझदार हो गई है। झूठे आरोपों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। दिल्ली  के लोग असलियत जानते हैं और आने वाले चुनाव में केजरीवाल सरकार को इसका जवाब देंगे।

अब समय आ गया है कि दिल्ली सरकार सिर्फ प्रचार और झूठे आरोपों की राजनीति छोड़कर वास्तविक विकास कार्यों पर ध्यान दे।

भविष्य में क्या होगा?

बराला ने कहा कि दिल्ली  की जनता अब जागरूक है। झूठे आरोपों से केजरीवाल ज्यादा दिन तक अपनी विफलताएं नहीं छिपा सकते। अगले चुनाव में जनता जवाब देगी और विकास की राजनीति को प्राथमिकता देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *