Navjot Singh Sidhu Again Taunted: “हुनर होगा तो दुनिया कद्र करेगी, एड़ियां उठाने से किरदार ऊंचे नहीं होते”-नवजोत सिंह सिद्धू
Navjot Singh Sidhu Again Taunted: पंजाब कांग्रेस से अलग चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब कांग्रेस पर तंज कसा है। खास बात यह है कि इस बार सीधे तौर पर पार्टी पर निशाना साधने की बजाय सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘अगर आपमें हुनर है तो दुनिया उसकी तारीफ करेगी, एड़ियां उठाने से आपका चरित्र ऊंचा नहीं होता. .’ दरअसल, पंजाब कांग्रेस की रैलियों में हुए हंगामे के बाद सिद्धू ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है।
हुनर होगा तो दुनिया कद्र करेगी , एड़ियाँ उठाने से किरदार ऊँचे नहीं होते !!!
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) January 31, 2024
पार्टी में काफी उथल-पुथल मची Navjot Singh Sidhu Again Taunted
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस से दूरी बनाकर सिद्धू द्वारा की गई सभी रैलियां सफल रही हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी में काफी उथल-पुथल मची हुई है। पार्टी के अपने ही कार्यकर्ताओं में फूट दिख रही है। पंजाब के कई जिलों जैसे लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और अमृतसर आदि में कई कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं और कुछ जगहों पर एक-दूसरे पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खुद कई लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से बात की, जहां कई जगहों पर पार्टी की गुटबाजी दिखी।
एक-दूसरे पर सीधा निशाना साधने से बच रहे कांग्रेसी
वहीं अब कुछ दिनों नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक दूसरे पर सीधा निशाना साधने से बच रहे हैं। इसकी वजह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसी महीने पंजाब में दौरे को माना जा रहा है।
READ ALSO: Hajj Yatra 2024 : इस साल हज के लिए 139054 यात्रियों का चयन
READ ALSO: ‘Junglee’ Teaser Released : विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म ‘जंगली’ टीज़र रिलीज़