Neil Nitin Mukesh: फ़से एयरपोर्ट पर ,घंटों हुई थी पूछताछ
अभिनेता Neil Nitin Mukesh का हाल ही में एक चौंकाने वाले वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुलासा किया कि न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में लिया गया था और घंटों पूछताछ की गई थी। भारतीय पासपोर्ट होने के बावजूद, अधिकारियों ने उन्हें भारत का नागरिक मानने से इनकार कर दिया था।
Neil Nitin Mukesh फिल्मी सितारा, फिर भी संदेह?
Neil Nitin Mukesh ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वे फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। अधिकारियों को इस बात पर संदेह था कि वे भारत से ताल्लुक रखते हैं या बॉलीवुड से जुड़े हैं।
स्टारडम भी काम नहीं आया!
अभिनेता नील ने कहा कि वे मेरी बात मानने को तैयार नहीं थे। यह मामला तब गंभीर हो गया जब उन्होंने मुझे हिरासत में लिया और घंटों तक पूछताछ की। मुझे अजीब लग रहा था कि मेरे पास भारतीय पासपोर्ट था, फिर भी वे मेरी पहचान को लेकर संशय में थे।
गूगल बना मददगार
लगातार पूछताछ से परेशान होकर नील ने अधिकारियों से एक आसान उपाय सुझाया। उन्होंने कहा, “गूगल पर मेरा नाम सर्च कर लीजिए।” जब अधिकारियों ने ऐसा किया, तो उन्हें नील नितिन मुकेश की बॉलीवुड से जुड़ी पहचान और उनके परिवार की जानकारी मिली। इसके बाद ही उन्हें जाने की अनुमति दी गई।
उन्होंने आगे बताया कि अधिकारियों ने उनके दादा मशहूर गायक नितिन मुकेश और उनके पिता के बारे में भी सवाल किए थे।
ओटीटी पर ‘हिसाब बराबर’ रिलीज के बीच विवाद
नील नितिन मुकेश इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘हिसाब बराबर’ को लेकर चर्चा में हैं। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे अश्विनी धीर ने निर्देशित किया है। इसमें आर माधवन, रश्मि देसाई, कीर्ति कुल्हारी और फैजल राशिद भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक रेलवे टिकट चेकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बैंक लेन-देन में हेरा-फेरी कर फंस जाता है।
नील नितिन मुकेश का यह अनुभव बताता है कि कैसे कभी-कभी अंतरराष्ट्रीय यात्रा में पहचान साबित करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, उनके मामले में गूगल सर्च ने उनकी पहचान को साबित करने में मदद की। उनकी नई फिल्म भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।