Nuh Police का साइबर अपराधियों पर शिकंजा :15 ठ*ग दबोचें

Spread the love

पंचकूला: Nuh Police ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन साइबर ​​​​अग्रेशन के तहत 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 20 मोबाइल फोन, 29 नकली सिम कार्ड, 250 नकली सोने के सिक्के और 1 नकली सोने की ईंट बरामद की है। DGP शत्रुजीत कपूर ने Nuh Police को बधाई दी है।

कैसे करते थे ठगी?

साइबर ठ*ग सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते थे। यह गिरोह होटल बुकिंग, सेक्सटॉर्शन, नकली सोने के सिक्के और ऑनलाइन रैपिडो टैक्सी जैसी सेवाओं के नाम पर लोगों से ठगी करता था। फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ये वारदात को अंजाम देते थे .

ALSO READ :Transport Minister अनिल विज :परिवहन व्यवस्था में होगा सुधार

Nuh Police ने कैसे की बड़ी कार्रवाई?

Nuh Police SP विजय प्रताप ने बताया कि विशेष कार्ययोजना के तहत यह अभियान मंगलवार सुबह शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पल्ला, सोंख और नाई आदि इलाकों में छापेमारी कर आरोपियों को गि*रफ्तार किया। इन सब आरोपियों के ख़िलाफ़ 12 मामले दर्ज किए

 

सावधानी ही सुरक्षा है

हरियाणा पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अनजान विज्ञापन या लिंक पर क्लिक न करें। स्टैटिस्टा के अनुसार, 2023 में भारत में साइबर अपराध के मामलों में 20% की वृद्धि हुई है। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है।

 

अगर कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी या अन्य अधिकारी बनकर डिजिटल गि*रफ्तारी की धमकी देता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अधिक जानकारी के लिए हरियाणा पुलिस की आधिकारिक हेल्पलाइन का उपयोग करें।

साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए आवश्यक कदम
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, 2024 तक दुनिया में साइबर अ*पराधों से होने वाला नुकसान 8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में डिजिटल सतर्कता और सही जानकारी ही हमारी सुरक्षा की गारंटी है।

Nuh Police की यह कार्रवाई साइबर अ*पराधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है और नागरिकों से जागरूक और सुरक्षित रहने का आह्वान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *