Posh Act & Posco Act पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
पंचकूला, 4 फरवरी – हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा कल इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में Posh Act & Posco Act पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को यौन उत्पीड़न और सुरक्षा कानूनों की जानकारी देना है।
Posh Act & Posco Act कार्यक्रम में विशेष अतिथि
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने बताया कि इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर मुख्य अतिथि होंगी, जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
इस कार्यशाला में प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूलों की अध्यापिकाएं, कॉलेज और विश्वविद्यालयों की महिला प्रोफेसर, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस में भर्ती हुईं महिला सिपाही शामिल होंगी।
ALSO RAED : Maha Kumbh के लिए हर ज़िले से शुरू होगी बस सेवा: अनिल विज
महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी कानूनी जानकारी
रेनू भाटिया ने कहा कि आने वाले समय में आठवीं कक्षा से छात्राओं को Posh Act & Posco Act के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वे 12वीं कक्षा तक अपने अधिकारों को पूरी तरह से समझ सकें। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थलों पर महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न के मामलों को रोकने के लिए यह जागरूकता बेहद आवश्यक है।
एनआरआई मामलों पर भी होगी चर्चा
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग के पास एनआरआई शादियों से जुड़े मामलों की संख्या बढ़ रही है। इस कार्यशाला में एनआरआई मामलों से पीड़ित महिलाओं को भी बुलाया गया है, ताकि वे अपनी आपबीती साझा कर सकें। इस विषय को सरकार तक पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से संज्ञान लेने की अपील की जाएगी।
पॉश एक्ट 2013 और पोस्को एक्ट 2012 के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह कार्यशाला बेहद महत्वपूर्ण होगी। इससे महिलाओं और बालिकाओं को कार्यस्थलों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी सुरक्षा के लिए कानूनी अधिकारों की सही जानकारी मिलेगी। साथ ही, एनआरआई मामलों को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाने की जरूरत पर चर्चा होगी।