भाजपा दे रही बिना खर्ची पर्ची नौकरियां _ डा अर्चना गुप्ता
भाजपा दे रही बिना खर्ची पर्ची नौकरियां _ डा अर्चना गुप्ता
प्रदेश भाजपा महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने बिलासपुर की नितिका को नर्सिंग आफिसर बनने दी बधाई एवम शुभ कामनाएं
पानीपत : भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने बिलासपुर की नितिका को नर्सिंग ऑफिसर बनने पर ,मुंह मीठा करा कर बधाई तथा शुभ कामनाएं दी।
डा अर्चना ने कहा की भाजपा सरकार बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दे रही है। बिना किसी भेद भाव के योग्य अभ्यार्थियों को नौकरियां सरकार दे रही है।
उन्होंने पूर्व की सरकारों में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए कहा की पहले की सरकारों के समय नौकरियों की बोली लगती थी।योग्य व्यक्ति वंचित रह जाते थे तथा उनका हक अयोग्य व्यक्तियों को दे दिया जाता था।
उस वक्त नौकरियों में सरे आम भ्रष्टाचार,जातिवाद तथा क्षेत्रवाद का खेल होता था।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने लाखों नौकरियां बिना खर्ची पर्ची के दी है।उन्होंने कहा की शीघ्र ही सरकार 29 हजार नौकरियां और भी देने जा रही है।तब ये आंकड़ा 2 लाख नौकरियों को पार कर जाएगा जो आज तक की सभी प्रदेश सरकारों द्वारा दी गई इतनी अवधी के दौरान सर्वाधिक होगा।
विदित रहे आज डा अर्चना गुप्ता लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क कर रही थी।
नितिका ने अपने चयन पर मुख्य मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा की मुख्य मनोहर लाल की पारदर्शी नितिका तथा योग्यता के आधार पर नौकरी देने की नीति के चलते ही मेरा चयन हो पाया है।
इसके लिए मुख्य मंत्री का कोटि कोटि आभार व्यक्त करती हु।
इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष सुशील जिंदल तथा कुलदीप जांगड़ा, तथा सुभाष कुहाड़ सहित कई गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।