अंतरार्ष्ट्रीय जाट संसद करेगी जाट उम्मीदवार का समर्थन
अंतरार्ष्ट्रीय जाट संसद करेगी जाट उम्मीदवार का समर्थन.
जिस सीट पर अकेला जाट उम्मीदवार होगा उसे देंगे खुला समर्थन.
अंतरार्ष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया का बयान.
कहा – जहां पर एक से अधिक उम्मीदवार वहां का फैसला छोड़ेंगे बिरादरी पर.
भारत सहित 150 देशों में कर रही है जाट संसद काम.
करनाल लोकसभा सीट पर जाट उम्मीदवार को करेंगे समर्थन।
लोकसभा में जिस सीट पर अकेला जाट उम्मीदवार होगा उसकी मदद करेंगे – रामावतार पलसानिया
जाट संवाद यात्रा 4 और 5 मई को पानीपत में निकाली जाएगी। शनिवार को यात्रा का सेक्टर-18 में जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया की अगुवाई में संपूर्ण देश में निकाली जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ नवीन नैन भालसी, पानीपत के अध्यक्ष प्रवीन जागलान (युवराज), वरिष्ठ समाजसेवी चौ. प्रेम सिंह भालसी ने उनका स्वागत किया। रामावतार पलसानिया ने बताया कि जाट संवाद यात्रा संपूर्ण भारतवर्ष में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जाट समाज को सामाजिक व राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना होगा। डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि कौम के इतिहास, सभ्यता व संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाना होगा। इसके साथ रोजगार सृजन व शिक्षा, व्यापार के प्रति जागरूक किया।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया की अगुवाई में यह यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होंने कहा कि जाट समाज को सामाजिक व राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना होगा। डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि कौम के इतिहास, सभ्यता व संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाना होगा। इसके साथ रोजगार सृजन व शिक्षा, व्यापार के प्रति जागरूक किया जाएगा। सामाजिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा और कुरीतियों को खत्म करने के लिए जाट संवाद यात्रा पानीपत के प्रत्येक ब्लाक व देहात में पहुंचेगी। जिससे समाज को जोड़कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मनु चौधरी दांतल, भवानी सिंह किरमारा, शक्ति मलिक मेरठ, रामकिशन राठी, महाबीर सिह दूहन, हरबीर मान, हवा सिंह, रामभगत रूहल, वेदपाल मलिक व नरेंद्र घणघस मौजूद रहे।