Haryana politics में हलचल:नायब सैनी उड़न खटोले पर: अनिल विज
चंडीगढ़, Haryana politics में एक बार फिर हलचल मच गई है। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर सीधा हमला बोला है। विज ने कहा कि जब से Nayab Saini मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वह “उड़न खटोले” पर ही हैं। उनका यह बयान Haryana politics में एक नई बहस को जन्म दे सकता है।
Nayab Saini नहीं देख रहे जनता के दुख-दर्द
अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस दिन से नायब सैनी मुख्यमंत्री बने हैं, उसी दिन से वे लगातार हवाई दौरों पर हैं। अगर वे नीचे उतरें, तो जनता के दुख-दर्द को देख सकेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि अन्य विधायकों और मंत्रियों की भी आवाज है। विज का यह बयान उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच बढ़ती दूरी को भी दर्शाता है।
ALSO RAED : Power minister विज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार,हिंदू समाज का किया अपमान
Haryana politics में मच सकती हलचल
अनिल विज ने अपनी नाराजगी स्पष्ट करते हुए कहा कि अब चाहे कार्रवाई हो या न हो, मुझे अब इसकी चिंता नहीं है। पार्टी को जो करना था, वह 100 दिन पहले करना चाहिए था। उनका यह बयान बताता है कि अब वे इस मुद्दे को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। हालांकि, इससे हरियाणा की राजनीति में जरूर मच सकती है।
मेरी हार की रची गई साजिश
अनिल विज ने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें हराने की साजिश रची गई थी। उन्होंने आरोप लगायाकि चुनाव के बाद मैंने सार्वजनिक मंच से कहा था कि कुछ अधिकारी, कर्मचारी और छुटभैया नेता मेरी हार में शामिल थे। मैंने इस बारे में संबंधित अधिकारियों को लिखकर भी दिया, लेकिन 100 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जान से मारने की भी रची साजिश
विज का कहना है कि एक बड़े नेता के समर्थन से उन्हें हराने और यहां तक कि जान से मारने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि पहले मुझे संदेह था, लेकिन अब यकीन हो गया है कि मेरे खिलाफ यह साजिश एक बड़े नेता के आशीर्वाद से की गई। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को सही कदम उठाने होते, तो आरोपियों को निलंबित किया जाना चाहिए था या कम से कम उनका तबादला हो जाना चाहिए था।
हरियाणा की राजनीति में आएगा नया मोड़ ?
हरियाणा की राजनीति में अनिल विज के इस बयान को एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या Nayab Saini इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे? यह भी देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेतृत्व इस मामले को कैसे संभालता है। अगर यह मुद्दा और तूल पकड़ता है, तो हरियाणा की राजनीतिक परिस्थितियां बदल सकती हैं।