हरियाणा में Urban body चुनाव की घोषणा, 2 मार्च को होगी वोटिंग
चंडीगढ़, 4 फरवरी: हरियाणा निर्वाचन आयोग ने Urban Body चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत, रोहतक और करनाल सहित कई शहरों में नगर निगम चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर पद के लिए चुनाव होगा।
किन जिलों में होंगे Urban body चुनाव ?
हरियाणा निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में मेयर और पार्षदों के चुनाव होंगे। इसके अलावा, पटौदी, थानेसर, अंबाला और सिरसा में नगर परिषद चुनाव भी होंगे।
राज्य में कुल 21 नगर पालिकाओं के लिए भी चुनाव कराए जाएंगे
चुनाव प्रक्रिया और मतदान की तारीखें
नामांकन प्रक्रिया: 11 से 17 फरवरी तक (पानीपत को छोड़कर)
मतदान (Voting): 2 मार्च 2025
निकाय चुनाव के नतीजे: 12 मार्च 2025
आचार संहिता: आज से पूरे प्रदेश में लागू
निकाय चुनावों का महत्त्व
Urban Body चुनाव हरियाणा में स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये चुनाव आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए सेमीफाइनल माने जा रहे हैं।
हरियाणा निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस बार मतदान प्रक्रिया (Voting) को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज
निकाय चुनावों की घोषणा के बाद हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के चयन में जुट गए हैं। सता दल भाजपा इन चुनावो में जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वही मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इन चुनावो के बहाने अपनी खोई हुई साख को पाने का प्रयास करेगी। चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई है।
हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव (Urban Body Elections) की घोषणा के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन चुनावों का सीधा असर राज्य और राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा। अब देखना यह है कि 2 मार्च को मतदान के दिन कितनी संख्या में मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करते हैं।