Sunny Deol Viral Video: नशे में सनी देओल की वायरल वीडियो का सच
Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, वीडियो में सनी नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
नशे की हालत में सड़कों पर घूमते दिखे सनी देओल
दरअसल, एक्टर का ये वीडियो एक फैन पेज पर सामने आया है। जिसमें ऑफ व्हाइट कलर की शर्ट पहने सनी देओल नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। तभी एक्टर को देखकर एक ऑटो ड्राइवर उनके पास आता है और एक्टर का हाथ पकड़कर उन्हें रिक्शा में बैठाने की कोशिश करता है। सनी देओल के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि एक्टर नशे की हालत में सड़कों पर घूम रहे हैं।
जानिए क्या है सनी के वायरल वीडियो की सच्चाई (Sunny Deol Viral Video)
अगर आप भी इस वीडियो को देखकर परेशान हो गए हैं। तो बता दें कि घबराने की कोई बात नहीं है। दरअसल सनी देओल का ये वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सफर’ की शूटिंग का है। जिसे उन्होंने ‘गदर 2’ से पहले साइन किया था। इस बात का जानकारी अब खुद सनी देओल ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को दी है।
READ ALSO: Fighter: फिल्म फाइटर का नया पोस्टर हुआ रिलीज कैप्टन राकेश जय सिंह के किरदार में दिखे अनिल कपूर
READ ALSO: Aadhaar PAN Link: अगर आधार-पैन लिंक नहीं कराया तो आपको उठाना पड़ेगा भारी नुकसान