Makar Sankranti 2024 Date: जाने कब है जनवरी माह में मकर संक्रांति 2024 ?

Spread the love

Makar Sankranti 2024 Date: जनवरी माह में मकर संक्रांति का त्यौहार पूरे देश में अलग-अलग नामों से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। उत्तरायण को भगवान का दिन कहा जाता है।

संक्रांति मनाने का निर्णय सूर्य के राशि परिवर्तन के समय से ही लिया जाता है, इसलिए मकर संक्रांति की तिथि में बदलाव होता है। अगर साल 2024 में मकर संक्रांति की तारीख को लेकर कोई कन्फ्यूजन है तो यहां जानें इस त्योहार की सही तारीख और समय।

मकर संक्रांति 2024 डेट

मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएंगी, क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि में अपनी यात्रा समाप्त कर प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

क्यों सभी संक्रांति में खास है मकर संक्रांति ? 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं। यह त्यौहार पिता-पुत्र के अनूठे मिलन से भी जुड़ा है। पौराणिक कथा के अनुसार जब सूर्य देव पहली बार अपनी पत्नी छाया और पुत्र शनि से मिलने उनके घर आए तो शनि देव ने काले तिलों से उनका स्वागत किया।

सूर्य देव ने प्रसन्न होकर शनि देव को आशीर्वाद दिया कि जब भी मैं मकर राशि में प्रवेश करुंगा और जो लोग इस दिन मुझे काले तिल अर्पित करेंगे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी, उनका घर धन-धान्य से भर जाएगा। मकर शनि की राशि है, यही वजह है कि मकर संक्रांति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

धर्म शास्त्रों के अनुसार, तिल दान से शनि के कुप्रभाव कम होते हैं।

तिल के सेवन से, तिल मिश्रित जल से स्नान करने से, पापों से मुक्ति मिलती है और कष्टों से राहत मिलती है।
श्राद्ध और तर्पण में तिल का प्रयोग असुरी बाधाओं से छुटकारा दिलाता है। पितरों की आत्मा तृप्त रहती है।

READ ALSO: Ishq Jaisa Kuch Song Release : फिल्म ‘फाइटर’ का नया गाना ‘इश्क जैसा कुछ’ हुआ रिलीज

READ ALSO: Merry Christmas 2023 Wishes : क्रिसमस के अवसर पर अपने दोस्तों, प्रियजनों और करीबी लोगों को शुभकामनाएं भेजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *