Will take Oath as Chief Minister at 5 pm: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, शाम 5 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Spread the love

Will take Oath as Chief Minister at 5 pm: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। अब जल्द ही सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले करीब 9 साल तक मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था।

सैनी समुदाय से आने वाले नायब सिंह हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए जब पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरूण चुघ चंडीगढ़ पहुंचे तो नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया।

कैबिनेट में सीएम खट्टर समेत 14 मंत्री ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि मनोहर लाल खट्टर और कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया था। कैबिनेट में सीएम खट्टर समेत 14 मंत्री शामिल हैं। डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी के तीन सदस्य मौजूद थे। इन सभी ने इस्तीफा दे दिया।

शाम 5 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ Will take Oath as Chief Minister at 5 pm

कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी हरियाणा के नये मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है, बैठक के बाद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें फूल देकर बधाई दी। नायब सैनी आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अनिल विज ने छोड़ी बैठक 

विधायक दल की बैठक से पहले गृह मंत्री अनिल विज नाराज होकर चले गए। उन्हें नायब सैनी के नाम पर आपत्ति थी। विज छह बार के विधायक हैं, लेकिन उन्हें सीएम नहीं बनाया गया।

कौन है नायब सैनी 

  • हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं।
  • कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं।
  • हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
  • साल 2014 से 2019 तक विधायक रहे हैं।
  • 2014 से 2019 तक हरियाणा सरकार में मंत्री थे।
  • ओबीसी में सैनी समाज से हैं।

नायब सिंह सैनी के पास सम्पति Will take Oath as Chief Minister at 5 pm

नायब सिंह सैनी अंबाला के मिर्ज़ापुर माजरा के रहने वाले हैं। 2019 में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक नायब सिंह सैनी के पास कुल 33 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 11 लाख रुपये की चल संपत्ति है। दंपत्ति के पास कुल 2 लाख 85 हजार रुपये की नकदी भी है। हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां कुलबंत कौर, बेटी वंशिका और बेटा अनिकेत सैनी भी हैं। पांच साल पहले उनकी मां के खाते में 71 हजार रुपये थे, जबकि बेटी वंशिका के खाते में 2 लाख 93 हजार रुपये और बेटे के खाते में 3 लाख 29 हजार रुपये थे। उनकी पत्नी के बचत खाते में 4 लाख 70 हजार रुपये थे। खुद नायब सिंह के बैंक खाते में सवा दो लाख रुपये थे।

बीजेपी के पास है 41 विधायक

ऐसी अटकलें पहले से ही थीं कि हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष और कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है और मनोहर खट्टर करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के 41 और जेजेपी के 10 विधायक हैं। इस गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है। 2019 में बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

READ ALSO: Pradhan Mantri Suryoday Yojana: आप भी सोलर रूफटॉप अपने घर पर लगाना चाहते हैं तो जाने कैसे करें प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए आवेदन

READ ALSO: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि कब है? जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *