
हरियाणा में रोजगार की तलाश कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के 7,005 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश के हजारों गांवों में बच्चों और महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं में बढ़ोतरी होगी, साथ ही महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
आंगनवाड़ी में कितने पदों पर भर्ती
आंगनवाड़ी में पिछले काफ़ी समय से कई पद खाली पड़े है। आज CM सैनी ने भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। देखिए कौन कौन पद है खाली :
- आंगनबाड़ी वर्कर के 2,549 पद खाली।
- आंगनबाड़ी हेल्पर के 4,439 पद रिक्त।
- कुल 7,005 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती।
ALSO READ : नई टोल टैक्स व्यवस्था:1 मई से लागू ,अब जितनी दूरी, उतना ज़्यादा भुगतान
लंबे इंतजार के बाद भर्ती को मिली हरी झंडी
कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने महिला एवं बाल विकास विभाग में लंबे समय से रिक्त पदों को लेकर हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मामला उठाया था। इस संबंध में मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि विभाग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अब मुख्यमंत्री ने भी इस सुझाव को मंजूरी दे दी है, जिससे भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
सुपरवाइजर भर्ती की भी तैयारी
- सुपरवाइजर के 101 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया।
- प्रस्ताव की अवधि: दिसंबर 2022 से जून 2024।
- HSSC की मंजूरी मिलते ही भर्ती शुरू होगी।
डॉक्टरों की भर्ती में भी तेजी – वेटिंग वाले होंगे शामिल
स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ी राहत की खबर है:
- 531 डॉक्टरों ने पहले ही जॉइन किया।
- वेटिंग लिस्ट से 200 डॉक्टरों को जल्द नियुक्ति मिलेगी।
- सभी का डॉक्यूमेंट और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा।
- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बड़ी पहल।
रोजगार बढ़ाने की दिशा में बड़ा निर्णय
हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने और बाल कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में यह कदम एक बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में इन भर्तियों से राज्य की आंगनबाड़ी सेवाओं में वृद्धि होगी।