
हरियाणा की राजनीति में भी इन दिनों पूरा सियासी उबाल है। एक बार फिर सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया लगातार सुर्खिया बटोर रहे है। लेकिन इस बार वजह कांग्रेस नहीं ,बलिक कांग्रेस के खिलाफ ग़ुस्सा और भाजापा की तारीफ़ है।
विधायक गोकुल सेतिया का कांग्रेस से ग़ुस्सा
विधायक सेतिया ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ सार्वजनिक मंच साँझा किया था, जिससे कांग्रेस के गलियारे में हलचल मच गई। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसमें उनका कांग्रेस के प्रति गुस्सा खुलकर सामने आया है।
ALSO READ : बिजली मंत्री मनोहर लाल का कांग्रेस पर तंज , बोले, कांग्रेस के दिन बीते
बताई संधर्ष की कहानी
-
सेतिया ने कहा, चुनाव में किसी बड़े नेता का समर्थन नहीं मिला।
-
संघर्ष से खुद चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
-
सभी दल एकजुट हुए, भाजपा ने उम्मीदवार तक वापस लिया – फिर भी जीते।
-
अफसोस जताया कि कांग्रेस आलाकमान ने अब तक सराहना नहीं की।
-
नगर परिषद अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी से मिल चुके हैं।
भाजपा के प्रति नरमी
-
सेतिया की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।
-
प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं, कुछ ने कहा – “भाजपा में चले जाइए”।
-
एक यूज़र ने लिखा – “हाईकमान नाशवान है, चिल करो”।
-
कई लोग मानते हैं, सेतिया का रुख धीरे-धीरे भाजपा की ओर है।
-
उनके इशारे और बयानों से संकेत मिलते हैं, भले ही उन्होंने साफ कुछ न कहा हो।
राजनीतिक स्वीकृति की भी जरूरत
गोकुल सेतिया जैसे जमीनी नेताओं को न केवल जीत की जरूरत है, बल्कि शीर्ष नेताओ से स्वीकृति की भी जरूरत है।जब नैतिकता और कड़ी मेहनत को नजरअंदाज किया जाता है तो गुस्सा आना स्भाविक है। ऐसी परिस्थितियों में, सवाल उठता है क्या कांग्रेस अपनी ही पार्टी के मेहनती नेताओं के लिए बेकार है।
निष्कर्ष ?
सेतिया की इस पोस्ट के बाद काफी अटकले तेज हो गई है। क्या वे कांग्रेस में रहेंगे या भाजपा में शामिल होंगे? बहरहाल ये सब तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि गोकुल सेतिया अब हरियाणा की राजनीति में सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि गेम चेंजर भी बन रहे हैं।