
नासा से संबद्ध भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और बुच विल्मोर धरती पर वापस लौट आए । फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया।
Sunita Williams अन्य मिलेंगे परिवार से
Sunita Williams बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव पूर्वी मय पर शाम 5:57 बजे पृथ्वी पर लौट आए। स्पेसएक्स रिकवरी जहाजों पर सवार टीमों ने अंतरिक्ष यान और उसके चालक दल को वापस निकाला। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के लिए उड़ान भरेगा। वहां सभी अपने परिवारों से मिलेंगे।
ALSO RAED:Dushyant Chautala ने बजट को लेकर क्या कहा ? जाने
नासा अधिकारी बोले ट्रंप की वजह से हुआ संभव
-
नासा की कार्यवाहक प्रशासक जेनेट पेट्रो ने सुनीता और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई।
-
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर नासा और स्पेसएक्स की एक महीने की मेहनत रंग लाई।
-
अंतरराष्ट्रीय चालक दल और नासा टीम ने सभी को सुरक्षित घर वापस लाने में कड़ी मेहनत की।
अंतरिक्ष परी ने दो स्पेसवॉक किए
सुनीता विलियम्स ने दो स्पेसवॉक किए। एक में उनके साथ विल्मोर और दूसरे में हेग शामिल थे। अंतरिक्ष में 900 घंटे से अधिक समय तक शोध के साथ 150 से अधिक अद्वितीय वैज्ञानिक प्रयोग किए गए। इस शोध में पौधों की वृद्धि और गुणवत्ता पर जांच शामिल थी, साथ ही रक्त रोगों, ऑटोइम्यून विकारों और कैंसर को संबोधित करने के लिए स्टेम सेल तकनीक की क्षमता भी शामिल थी।
पैतृक गांव में जश्न
भारतीय समयानुसार सुबह 3.27 बजे ऑर्बिट बर्न का प्रोसेस पूरा होने के बाद फ्लोरिडा के तट पर अंतरिक्ष परी के उतरते ही सुनीता विलियम्स के गुजरात के पैतृक गांव में जश्न शुरू हो गया। इतिहास रचकर धरती पर सकुशल वापस लौटीं सुनीता विलियम्स का स्वागत समुद्र में तैरते डॉल्फिन के झुंड ने किया।
PM मोदी ने दिया निमंत्रण
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को भारत आने का निमंत्रण दिया।
-
पत्र में मोदी ने कहा, “भले ही आप दूर हों, आप हमारे दिलों के करीब हैं।”
-
भारत के लोग सुनीता की अच्छी सेहत और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
-
मोदी ने कहा, “आपकी वापसी के बाद हम भारत में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।”
-
उन्होंने यह भी कहा, “भारत के लिए अपनी शानदार बेटी की मेज़बानी करना खुशी की बात होगी।”
—————