
विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने आरोप लगाया कि इनेलो और जेजेपी दोनों ही भाजपा के पिछलग्गू हैं। कांग्रेस MLA भरत सिंह बेनीवाल के अनुसार पिछले कुछ सालों से चौटाला परिवार , इनेलो और जेजेपी भाजपा का साथ दे रहा है।
MLA भरत सिंह का गंभीर आरोप
MLA भरत सिंह बेनीवाल का कहना है कि चौटाला परिवार चार पीढ़ियों से भाजपा के साथ राजनीतिक सेटिंग करता आया है । उन्होंने कहा की स्वर्गीय चौ देवी लाल , ओम प्रकाश चौटला , बेटे अभय और अजय चौटला और अब दुष्यंत चौटाला भाजपा का साथ देता आया है। बेनीवाल ने यह भी कहा कि इनेलो और जेजेपी ने हमेशा ही प्रत्यक्ष या गुप्त गठबंधन बनाकर राजनीति की है ,लोगों को गुमराह किया है।
ALSO READ : शैलजा ने योजनाओं की सुस्ती पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को फटकारा
विपक्ष में रहते हुए भी BJP को समर्थन
- अभय सिंह चौटाला ने विपक्ष में रहते हुए भी भाजपा का मौन समर्थन किया।
- 2019 में वे भाजपा सरकार में शामिल होने को तैयार थे.
- जेजेपी के भाजपा से गठबंधन के बाद उन्होंने खुद को अलग कर लिया।
2024 के चुनावों में, इनेलो-भाजपा की रणनीति ?
- 2024 विधानसभा चुनाव में इनेलो ने गोपाल कांडा की पार्टी से गठबंधन किया।
- कांडा पहले ही भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर चुके थे।
- डबवाली, ऐलनाबाद और रानिया में भाजपा ने इनेलो को फायदा पहुंचाने के लिए कमजोर उम्मीदवार उतारे।
- गठबंधन ने कांग्रेस को हराने के लिए रणनीति के तहत वोट काटने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा।
कांग्रेस को टारगेट करने की रणनीति
बेनीवाल ने यह भी कहा कि चौटाला पारिवारिक का टारगेट हमेशा भाजपा के बजाय कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होता है।
यह सब इसलिए क्योंकि भाजपा और इनेलो-जजपा जानते है कि हुड्डा ही उनकी सबसे बड़ी चुनौती है।
भाजपा और चौटाला परिवार की नजदीकियां
बेनीवाल के इन बयानों में हरियाणा की सियासत में एक बार फिर उफान ला दिया है। अगर उनके आरोप अगर सत्य है तो , फिर ये गठंधन कांग्रेस और लोकतंत्र के लिए चुनौती बन सकता है।