
हरियाणा बी.पी.एल कार्डधारकों की संख्या का खुलासा हुआ है। राज्य में 3.25 लाख से अधिक ऐसे राशन कार्ड मिले हैं, जिनका हाल के महीनों में उपयोग नहीं हुआ है। सरकार अब ऐसे फर्जी या निष्क्रिय कार्डों को समाप्त करने की तैयारी कर रही है।
हरियाणा बी.पी.एल. कार्ड क्यों होंगे रद्द ?
सूबे में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या में वृद्धि से पता चलता है कि राज्य में गरीबी बढ़ रही है। अक्सर ये आरोप विपक्ष सरकार पर लगाता है। हालांकि, संबंधित विभाग ने गहन जांच के बाद पाया कि ऐसे लाखों कार्ड हैं, जिनसे न तो राशन मिला और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ मिला। इससे साफ पता चलता है कि या तो ये कार्ड फर्जी हैं या फिर किसी अवसर का फायदा उठाने के लिए बनाए गए हैं।
ALSO READ : हरियाणा में भीषण गर्मी का क*हर,पारा 43 डिग्री के पार
हर महीने बीपीएल कार्डों की होती समीक्षा
हर महीने की पहली तारीख को हरियाणा सरकार बीपीएल कार्डों की संख्या का अनुमान लगाती है।
- 1 मार्च 2025 तक राज्य में 51 लाख 97 हजार 984 बीपीएल कार्डधारक थे।
- 1 अप्रैल 2025 तक यह आंकड़ा घटकर 51,96,380 रह गया।
- एक महीने में 1604 कार्ड कम किए गए।
हरियाणा में बीपीएल परिवारों का डेटा
- अभी तक हरियाणा में 51 लाख 96 हजार 380 बीपीएल परिवार हैं।
- इनसे कुल 1 करोड़ 97 लाख 13 हजार 944 लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
- हालांकि राज्य की कुल आबादी करीब 3 करोड़ है।
लंबित पेंशन के मामलों का भी निपटारा
- सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
- उन्होंने 57,700 लोगों को पेंशन वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
- ये वे लोग हैं जिनकी पेंशन तीन से चार महीने से विभिन्न कारणों से लंबित थी। हाल ही में स्वीकृत कई पेंशन भी इसमें शामिल हैं।
FAQs: हरियाणा में BPL कार्ड रद्द करने की कार्रवाई
-
प्रश्न 1: बीपीएल कार्ड क्यों रद्द किए जा रहे हैं?
उत्तर: जिन कार्डधारकों ने महीनों से राशन नहीं उठाया या सरकारी कार्यक्रमों का उपयोग नहीं किया, उनके कार्ड धोखाधड़ी माने जा रहे हैं। -
प्रश्न 2: BPL कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
उत्तर: 1 मई, 2025 से बीपीएल कार्डों की समीक्षा शुरू होगी, और निष्क्रिय या धोखाधड़ी वाले कार्ड रद्द किए जाएंगे। -
प्रश्न 3: हरियाणा में कितने बीपीएल परिवार हैं?
उत्तर: हरियाणा में लगभग 51 लाख 96 हजार 380 बीपीएल परिवार हैं, जिनमें 1 करोड़ 97 लाख 13 हजार 944 लाभार्थी शामिल हैं। -
प्रश्न 4: अगर किसी का बीपीएल कार्ड गलती से रद्द हो जाए तो क्या करें?
उत्तर: अगर कार्ड गलती से रद्द हो जाए, तो व्यक्ति जिला खाद्य कार्यालय से संपर्क कर पुनः सत्यापन करा सकता है।