
हरियाणा में अप्रैल की शुरुआत में ही सूरज तप रहा है। राज्य के कई इलाकों में पारा 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गर्म शहर सिरसा 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। मंगलवार को सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारनौल में भी पारा 42.4 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य का औसत तापमान औसत से 5.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. इन इलाकों को ऑरेंज या येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रोहतक,भिवानी,सिरसा,फतेहाबाद,हिसार, और चरखी दादरी जिलों में लू चलने की कड़ी चेतावनी दी है। इसके अलावा, पंचकूला के अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर अब ग्रीन जोन में हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और करनाल के लिए भी येलो वार्निंग जारी की गई है।
गर्मी से कब मिलेगी राहत ?
-
हरियाणा में गर्मी अपने चरम पर
-
9 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क
-
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान में और बढ़ोतरी संभव
-
9 अप्रैल की शाम से मौसम में बदलाव की संभावना
-
10-11 अप्रैल: बादल छा सकते हैं, हल्की बारिश और तेज हवाएं
-
12-13 अप्रैल: तापमान में थोड़ी गिरावट संभव
ALSO READ डेरा प्रमुख राम रहीम फिर जेल से आए बाहर, 21 दिनों की मिली फरलो
स्वास्थ्य विभाग की सतर्क रहने की सलाह
तेज गर्मी और लू से बचने के लिए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डाक्टरों का कहना है
- दिन के समय खुद को हाइड्रेटेड रखें।
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर के अंदर रहें।
- सूती और हल्के कपड़े पहनें।
- छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से संवेदनशील होने की जरूरत है।
चढ़ता पारा तपती धूप
पिछले 24 घंटों में कई जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। सिरसा और नारनौल में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि पानीपत और जींद में थोड़ी गिरावट आई।
आगे
इस समय हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है और आने वाले दिनों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग की सलाह पर ध्यान दें और स्वास्थ्य सुरक्षा सावधानियों का पालन करें। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जल्द ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।