
डेरा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर इक्कीस दिन की छुट्टी मिली है। वे रोहतक के सुनारिया जेल से सिरसा डेरा के लिए रवाना हो गए हैं। इस बार उन्हें 29 अप्रैल को मनाए जाने वाले डेरा स्थापना दिवस के लिए छुट्टी मिली है। वे इस दौरान सिरसा डेरे मे रहेंगे और अपने अनुयायियों से मिलेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
डेरा प्रमुख भारी सुरक्षा के बीच सिरसा रवाना
आज सुबह 6 बजे डेरा प्रमुख रोहतक स्थित सोनारिया जेल से बहार आए। इस दौरान वह भारी सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा रवाना हुआ। इस बार राम रहीम 21 दिनों तक ही सिरसा डेरे में रहेंगे। डेरा प्रमुख राम रहीम को अब तक 13 बार जेल से फरलो मिल चुकी है।
also read : अवैध ट्रैवल एजेंट के आकड़ो पर बरसी कुमारी सैलजा , बोली आकड़े झूठे
दिल्ली चुनाव के दौरान भी मिली थी फरलो
-
28 जनवरी 2025 को राम रहीम को 30 दिन की छुट्टी मिली
-
10 दिन सिरसा डेरा में और 20 दिन बागपत आश्रम में रहे
-
दिल्ली विधान सभा चुनाव की तैयारियां चल रही थीं
भगतो में ख़ुशी की लहर
डेरा भक्त इस छुट्टी को लेकर काफी उत्साहित हैं। जैसे ही राम रहीम के जेल से आने की खबर डेरा प्रेमियों को मिली तो वे सब स्वागत और सतसंग की तैयारियों में जुट गए।
स्थापना दिवस की डेरा में तैयारियां जोरों पर
-
29 अप्रैल को सिरसा डेरे में 77वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा
-
समारोह की तैयारी जोरों पर चल रही है
-
डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से फरलो पर आ रहे हैं
-
डेरा प्रेमी सिरसा डेरे को “सच्चा सौदा” कहते हैं
-
डेरे की स्थापना 29 अप्रैल 1948 को शाह मस्ताना ने की थी
2017 से सुनारियां जेल में है डेरा प्रमुख
साध्वी यौ*न शोषण के मामले में राम रहीम को बीस साल की जेल हुई थी। इसके बाद पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की ह*त्या के मामले में राम रहीम को उम्र कैद की सजा हुई है। डेरा मनेजर रंजीत सिंह की ह*त्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को उम्र कैद की सजा हुई है।